MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ फुस्स हुए कैमरन ग्रीन, पहले ही मैच में KKR को लगा 1.7 करोड़ का फटका

MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की.
cameron green

कैमरन ग्रीन

MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की. इस मैच में केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन पूरी तरह फ्लॉप रहे, जिससे टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. 25.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए ग्रीन का यह निराशाजनक प्रदर्शन फ्रेंचाइजी के लिए भारी नुकसान साबित हुआ.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ फ्लॉप हुए कैमरन ग्रीन

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर की ओर से खेल रहे स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन बुरे तरीके से फ्लॉप साबित हुए. केकेआर की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ग्रीन 10 गेंदों में महज 18 रन बनाकर आउट हो गए. पूरी तरह फिट न होने के कारण उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी भी नहीं की.

यह भी पढ़ें: RCB VS SRH: मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, जीत के जश्न का Video Viral

क्या है इम्पैक्ट और विन प्रोबैबिलिटी एडेड इंडेक्स?

अब मुंबई इंडियन के खिलाफ इस मैच में कैमरन ग्रीन के प्रदर्शन को इम्पैक्ट और विन प्रोबैबिलिटी एडेड इंडेक्स की कसौटी पर कसकर देखते हैं. इम्पैक्ट इंडेक्स वो पैमाना हाई जो बताता है कि किसी खिलाड़ी का किसी मैच में कितना असर रहा. वही विन प्रोबैबिलिटी एडेड इंडेक्स बताता हाई कि किसी खिलाड़ी का किसी मैच में अपनी टीम की जीत की संभावना में कितना योगदान रहा. किसी प्लेयर के लिए इसे ते करने में हर फेंकी गई गेंद और हर खेली गई गेंद अहम भूमिका निभाती है. इसके अलावा खिलाड़ी ने प्रति गेंद कितने रन बनाए और कितनी गेंदे खेली, ये काफी अहम होता है. ऐसे में आइए जानते हैं ग्रीन के प्रदर्शन का इंडेक्स

केकेआर को लगा करोड़ों का झटका

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. लीग चरण में हर टीम 14 मैच खेलेगी. ऐसे में हर मैच में ग्रीन पर केकेआर का लगभग 1.8 करोड़ रुपये लगा. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ग्रीन का जो प्रदर्शन रहा उसका इम्पैक्ट इंडेक्स सिर्फ 63 लाख रुपये रहा. इस तरह सीजन के अपने पहले ही मैच में केकेआर को 1.17 करोड़ रुपये ला तगड़ा फटका लग गया है. `

ज़रूर पढ़ें