MI vs LSG: वानखेड़े में निकोलस पूरन का तूफान, महज 16 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास

Nicholas Pooran: आईपीएल 2026 के 47 वें मुकाबलें में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला जमकर बोला है.
Nicholas Pooran

निकोलस पूरन

Nicholas Pooran: आईपीएल 2026 के 47 वें मुकाबलें में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला जमकर बोला है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबलें में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है.

निकोलस पूरन ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 8 छक्के निकले. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: क्या IPL 2026 से बाहर हो जाएंगे MS Dhoni? ताजा अपडेट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ने के साथ ही पूरन ने आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है. बता दें, आईपीएल इतिहास में यह पांचवां मौका है जब निकोलस पूरन ने 20 से कम गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा है. इसी के साथ वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है. 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है.

निकोलस पूरन आईपीएल करियर

30 वर्षीय निकोलस पूरन के आईपीएल करियर की बात करें, तो साल 2019 में उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक 99 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 96 पारियों में उन्होंने 32.07 की औसत से 2438 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं और उनका हाई स्कोर नाबाद 87 रन रहा है. आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें