MI vs SRH: रियान रिकेल्टन ने हैदराबाद के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, ध्वस्त किया 18 साल पुराना रिकॉर्ड
रयान रिकेल्टन
MI vs SRH: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है. हैदराबाद के खिलाफ रिकेल्टन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. अपनी इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रयान रिकेल्टन ने जड़ा तूफानी शतक
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे रयान रिकेल्टन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और हैदराबाद के गेंदबाजों के जमकर खबर ली. इस मैच में रिकेल्टन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 123 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है.
तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड
हैदराबाद के खिलाफ 123 रन की पारी खेलने के साथ ही 29 वर्षीय रयान रिकेल्टन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके पहले साल 2008 में सनथ जयसूर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेंद में तूफानी शतक जड़ा था. इसके अलावा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले इस सीजन में तिलक वर्मा और क्विंटन डिकॉक के बल्ले से शतक निकला था.
1⃣2⃣3⃣* off 5⃣5⃣
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 29, 2026
The highest individual score by a Mumbai Indians batter 🤯
A spectacular knock from Ryan Rickelton powers MI to 243/5 – can SRH chase this down?#MIvsSRH #IPL2026 pic.twitter.com/oHnFRDJ3q6
मुंबई के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ 123 रन की नाबाद पारी खेल कर रयान रिकेल्टन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2008 में सीएसके के खिलाफ 114 रन की नाबाद पारी खेली थी.
रयान रिकेल्टन आईपीएल करियर
29 वर्षीय सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक 20 मैच खेले हैं , जिसमें उनके बल्ले से 648 रन निकले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं.