हार्दिक पंड्या के ट्रेड की खबरों के बीच MI का रहस्यमयी पोस्ट, HP Coded ने बढ़ाई हलचल

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या के ट्रेड की खबरों के बीच मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या (Image: Mumbai Indians)

Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 को लेकर अभी से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के संभावित ट्रेड की हो रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पंड्या, एमआई से नाता तोड़ने वाले और उनके ट्रेड में कई टीमें दिलचस्पी दिखा चुकी है. इन सब के बीच मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पंड्या को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया है.

मुंबई इंडियंस ने किया रहस्यमयी पोस्ट

दरअसल ट्रेड की खबरों के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हार्दिक पंड्या की तीन तस्वीरे शेयर की है, जिसके कैप्शन में फ्रेंचाइजी ने Memo: Make it 𝑯𝑷 𝒄𝒐𝒅𝒆𝒅 लिखा. हालांकि मुंबई की ओर से इस पोस्ट को लेकर कुछ साफ नहीं किया गया है. लेकिन क्रिकेट फैंस इसे लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं. कई फैंस का मानना है कि आगामी सीजन में भी पंड्या मुंबई इंडियस के साथ ही बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें: KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पंड्या? IPL 2027 से पहले नई रिपोर्ट से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे रिएक्ट

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट में आईपीएल फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. कई फैंस का मानना है कि पंड्या मुंबई छोड़कर कही नहीं जा रहे हैं. इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि मेरे हिसाब से इसके दो मतलब हो सकते हैं. पहले तो ये कि वह टीम में बने रहेंगे, मुंबई इंडियंस ने उनके ट्रेड से जुड़ी सभी अफ़वाहों को खत्म करने के लिए यह पोस्ट किया है. दूसरी ये कि वह बहुत जल्द किसी दूसरी फ़्रैंचाइज़ी में जाने वाले हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मुंबई के असली फैंस जानते हैं हार्दिक पंड्या कहीं नहीं जा रहे हैं.

2024 में संभाली थी कप्तानी

बता दें, 2024 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड कर हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल किया था. उसके बाद पंड्या को एमआई की कप्तानी सौंपी गई थी. हालांकि पंड्या की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. आईपीएल 2024 में मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह अंक तालिका में 10वें नंबर पर रही. हालांकि इसके बाद अगले सीजन में मुंबई ने वापसी की और प्लेऑफ तक का सफर तय किया. आईपीएल 2026 में टीम एक बार फिर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी.

ज़रूर पढ़ें