RCB vs SRH मैच में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 21 फोन बरामद

RCB vs SRH: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,जहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल फोन चोरी की घटना सामने आई है.
RCB vs SRH

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद

RCB vs SRH: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,जहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल फोन चोरी की घटना सामने आई है. इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में चार नाबालिगों सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और अब तक 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

दर्ज हुए 29 केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गिरोह सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं था. एमजी रोड मेट्रो स्टेशन, स्टेडियम के प्रवेश द्वार और आसपास की भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी चोरी की घटनाएं सामने आईं. कई लोगों को घर पहुंचने या मैच से लौटते समय ही अपने फोन गायब होने का पता चला. इस मामले में अब तक कुल 29 केस दर्ज किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: RR vs CSK: राजस्थान की गुलाबी जर्सी में भी चेन्नई के लिए धड़का ‘सर जडेजा’ का दिल, कैमरे में कैद हुआ भावुक पल

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी कर्नाटक के बाहर से संचालित एक बड़े गिरोह का हिस्सा हैं. ये लोग खासतौर पर मैच के दौरान चोरी करने के इरादे से दूसरे राज्यों से आए थे और अपनी योजना बनाने के लिए शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे.

कुछ आरोपी अभी भी फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस की क्राइम स्क्वॉड ने लगातार दो रात तक अभियान चलाया. पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के अनुसार कुछ आरोपी अभी फरार हैं, लेकिन उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही.

ज़रूर पढ़ें