RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ जमकर गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, महज 15 गेंदों में कूट दिया पचासा

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के अपने पहली ही मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तूफानी फिफ्टी जड़ दी है.
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के अपने पहली ही मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तूफानी फिफ्टी जड़ दी है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बरसापारा में खेले गए मैच में उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.इस मैच में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में ही शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. इसी के साथ वह राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

15 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यावंशी का बल्ला जमकर बोला है. राजस्थान की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 15 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. यह उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले.

यह भी पढ़ें: RR vs CSK: राजस्थान के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए चेन्नई के बल्लेबाज, सिर्फ 3 बल्लेबाज ही छू सके दहाई का आंकड़ा

जड़ा तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

बता दें, इस अर्धशतक के साथ वैभव ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है. आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है.उन्होंने आईपीएल 2023 में महज 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. इसके अलावा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक केएल राहुल, कमिंस और शेफर्ड के नाम दर्ज है, जिन्होंने 14-14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल करियर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 252 रन बनाए.

ज़रूर पढ़ें