क्रिकेट ही नहीं कार-बाइक के भी दीवाने हैं MS DHONI, गैराज में खड़ी 100 से ज्यादा बाइक्स
महेंद्र सिंह धोनी का कार-बाइक कलेक्शन
MS Dhoni Car Bike Love: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है. क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी और शानदार स्टमपिंग से फैंस का दिल जीतने वाले एम एस धोनी, मैदान के बाहर कार और सुपरबाइक के बेहद शौकीन है. उनके पास 100 से ज्यादा बाइक्स और विंटेज कारों का क्लेशन है. ऐसे में आइए जानते हैं रांची स्थित उनका फार्महाउस में कौन-कौन सी विंटेज कार और बाइक्स मौजूद हैं.
एमएस धोनी का ऑटोमोबाइल कलेक्शन काफी बड़ा है. उनके इस कलेक्शन में पुरानी क्लासिक कारों से लेकर Kawasaki Ninja से लेकर Harley-Davidson Fat Boy जैसी स्टाइलिश और बेहद महंगी मोटरसाइकिल शामिल हैं.
धोनी की पहली मोटरसाइकिल कौन सी थी
महेंद्र सिंह धोनी की पहली मोटरसाइकिल Yamaha RD350 थी, जो आज भी उनके पास मौजूद है. इसके अलावा उनके पास राजदूत मोटरसाइकिल भी मौजूद है. बताते चले सालों पहले इस मोटरसाइकिल का अपना अलग ही रुतबा देखने को मिला था. माही ने अपनी मोटरसाइकिलों के लिए कस्टम-बिल्ट मल्टी-लेवल गैराज और म्यूजिम बना रखा है.
MS DHONI के कलेक्शन में 100 से ज्यादा बाइक्स
धोनी ने एक इवेंट में खुद खुलासा करते हुए बताया था कि उनके पास 100 से ज्यादा बाइक्स का कलेक्शन है. लेकिन उनमें से सिर्फ 30-35 ही चलने की हालत में हैं. धोनी अक्सर अपनी बाइक उठाकर राइड पर निकाल जाते हैं कई बार इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. माही के बाइक कलेक्शन में सबसे महंगी बाइक Confederate X132 Hellcat बताई जाती है, जिसकी कीमत करीब 47 लाख से 52 लाख तक आंकी जाती है. इसके अलावा उनके पास Ducati 1098 Model Sports Bike भी है.
कार कलेक्शन में ये गाड़ियां शामिल
धोनी के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी और विंटेज गाड़ियां शामिल हैं.
लग्जरी और एसयूवी (SUVs):• Mercedes-AMG G63 (G-Wagon)
- Hummer H2
- Land Rover Defender
- Land Rover Range Rover SV Autobiography
- Kia EV6 (इलेक्ट्रिक कार)
- Jeep Grand Cherokee Trackhawk
- Audi Q7
- Nissan Jonga (मिलिट्री-ग्रेड वाहन)
- Citroën Basalt
विंटेज और क्लासिक कारें:• Rolls-Royce Silver Wraith II
- Ford Mustang (1969 Fastback)
- Pontiac Trans Am (1973)
- Land Rover Series 3 (1971)
स्पोर्ट्स और सुपरकार्स:
• Ferrari 599 GTO
- Porsche 911
- Jaguar F-Type 5.0 Limited Edition
बाइक कलेक्शन की लिस्ट
- Yamaha RD350
- Suzuki Shogun
- Yamaha RX 135
- Yamaha Rajdoot
- Norton Jubilee 250
- Yamaha Thundercat
- Kawasaki Ninja ZX-14R
- Kawasaki Ninja H2
- Confederate Hellcat X132
- Ducati 1098
- Suzuki Hayabusa
- Harley-Davidson Fat Boy
- Yamaha YZF R1
- Honda CBR 600RR
- KTM Duke 790
- BSA Gold Star
- TVS Apache RR310



