‘फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया’, IPL से रिटायरमेंट के बाद एम एस धोनी ने किया भावुक पोस्ट

सीएसके और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के फैंस आज 17 नवंबर का दिन कभी नहीं भूल पाएंगे. आज महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से सन्यास का ऐलान कर दिया है.
MS Dhoni

एमएस धोनी

सीएसके और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के फैंस आज 17 नवंबर का दिन कभी नहीं भूल पाएंगे. आज महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से सन्यास का ऐलान कर दिया है. आईपीएल के अगले सीजन 2027 में एमएस धोनी क्रीज पर नहीं बल्कि सीएसके के मेंटर के रूप में मैदान पर नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स से खिलाड़ी के तौर पर विदाई लेने के बाद माही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके क्रिकेट करियर की यादगार झलकियां देखने को मिलीं.

महेंद्र सिंह धोनी ने वही गाना इस्तेमाल किया, जिसके जरिए अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म कभी-कभी का मशहूर गाना – मैं पल दो पल का शायर का इस्तेमाल अपनी पोस्ट में किया.

सोशल मीडिया पर फैंस हुए भावुक

धोनी की इस पोस्ट ने उनके सभी फैंस को भावुक कर दिया. धोनी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- फैंस ने उन्हें गलत साबित कर दिया. इसे स्वीकार करने के लिए इससे बेहतर कोई गाना नहीं हो सकता. शायद इसके दो वर्जन इसलिए बनाए गए थे, ताकि वह गलती कर सकें और फिर उसे स्वीकार कर सकें.धोनी की इस पोस्ट में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताए गए सालों की यादें ही नहीं थीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उनके शानदार सफर की झलकियां भी शामिल थीं.

मंगलवार को किया ऐलान

फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले ऐलान किया कि धोनी मेंटर के रूप में चेन्नई के साथ जुड़े रहेंगे. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं. साथ ही चेन्नई के लिए खेलते हुए धोनी ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजदगी में टीम कितनी ताकतवर रहेगी यह देखना दिलचस्प होगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें