क्या IPL से संन्यास ले रहे MS Dhoni? CSK के कार्यक्रम में बोले- मुश्किल हो रहा है…

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं.
MS Dhoni

एमएस धोनी

MS Dhoni: हर साल आईपीएल के नए सीजन के साथ फैंस के जहन में एक ही सवाल उठता है कि क्या ये सीजन धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है? इसके बाद वह आईपीएल से संन्यास ले लेंगे? आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं. इन सब के बीच धोनी ने सीएसके के एक कार्यक्रम में अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है.

IPL से संन्यास पर क्या बोले MS Dhoni?

दरअसल हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के कार्यक्रम ‘CSK ROAR 26’ में जब धोनी से उनके आईपीएल से संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी फिटनेस का स्तर कभी ऊपर जा रहा है, तो कभी नीचे. ऐसे में इस उम्र में खेलने में उन्हें मुश्किल हो रही है. लेकिन वह खेलने की कोशिश कर रहे हैं. वह अपना बेस्ट देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘पेट्रोल शॉर्टिज लीग’ बना PSL 2026, बिना दर्शक होंगे मैच, PCB के फैसले का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

CSK ने भी दिए संकेत

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने साफ किया है कि धोनी आगामी सीजन में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह फिट और तैयार हैं. हालांकि मैदान पर उनकी भूमिका क्या होगी, इसपर फैसला मैच के हिसाब से किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में भले ही धोनी से साफ तौर पर नहीं बताया है कि वह आईपीएल से संन्यास लेंगे या नहीं. लेकिन उन्होंने संकेत देते हुए, यह बता दिया है कि वह जल्द ही संन्यास ले सकते हैं. रिटायरमेंट का फैसला उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा.

एमएस धोनी IPL करियर

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 278 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5439 रन बनाए हैं. धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच आईपीएल खिताब जितवाए हैं.

ज़रूर पढ़ें