MI के लिए सिरदर्द बने नमन धीर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़कर दर्ज कराया शर्मनाक रिकॉर्ड
नमन धीर
Naman Dhir: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है. इस सीजन टीम की फील्डिंग सबसे बड़ी कमजोर कड़ी बनकर सामने आई है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला. पंजाब की पारी के दौरान महज दूसरे ओवर में ही नमन धीर ने प्रभसिमरन सिंह का आसान कैच टपका दिया. मौजूदा सीजन में नमन धीर की खराब फील्डिंग अब टीम के लिए सिरदर्द बनती नजर आ रही है.
पंजाब के खिलाफ छोड़ा आसान कैच
नमन धीर से इस सीजन कई आसान कैच छूट चुके हैं, जिसका सीधा असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर पड़ा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने एक अहम मौका गंवाया. दरअसल पंजाब की पारी के दौरान दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे. इस ओवर की एक गेंद पर बुमराह ने बैक ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली, लेकिन प्रभसिमरन सिंह इस गेंद को अच्छे से नहीं खेल पाए. उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद स्लिप में गई, जहां नमन धीर खड़े थे लेकिन वह इस कैच को नहीं लपक पाए. यह कैच काफी आसान था, जिसे नमन धीर ने टपका दिया. नमन धीर की इस खराब फील्डिंग से कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह भी निराश दिखे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं डियान फॉरेस्टर? जिन्हें CSK में चोटिल जेमी ओवर्टन के रिप्लेसमेंट के रूप में मिली जगह
नमन धीर ने टपकाए सबसे ज्यादा कैच
आईपीएल 2026 में नमन धीर ने अब तक 7 कैच छोड़ चुके हैं. वह इस सीजन सबसे ज्यादा कैच टपकाने वाले फील्डर हैं. इसके अलावा इस पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस की खराब फील्डिंग देखने को मिली हैं जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मुंबई की खराब फील्डिंग देखने को मिली है.
🚨 MOST CATCH DROPPED BY A PLAYER IN IPL 26 🚨
— VIKAS (@Vikas662005) May 14, 2026
7* – Naman Dhir
6 – Shashank Singh pic.twitter.com/6sur1WEGtA
IPL 2026 में नमन धीर का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में नमन धीर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अब तक खेले गए 12 मैचों में उन्होंने 312 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है जबकि 2 अर्धशतक निकले हैं.
नमन धीर के आईपीएल करियर की बात करें, तो 2024 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया. आईपीएल में उन्होंने अब तक 35 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 704 रन बनाए हैं.