एशियन गेम्स 2026 के लिए नीरज चोपड़ा के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जगह

Neeraj Chopra's Replacement: जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स से स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इंजरी के चलते इस ईवेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर यशवीर सिंह को टीम में शामिल किया गया है.
Yashveer Singh

यशवीर सिंह

Neeraj Chopra’s Replacement: जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार 03 सितंबर को 77 सदस्यीय ट्रैक एंड फील्ड टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इंजरी के चलते इस ईवेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर यशवीर सिंह को टीम में शामिल किया गया है. बता दें, यशवीर ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. अब वह एशियन गेम्स में अपना जलवा दिखाएंगे.

एशियन गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को एशियन गेम्स 2026 के लिए पहले 73 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन चोट के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा. नीरज ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी की वह इंजरी के चलते 2026 सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के लिए बदला भारत का हेड कोच, 134 टेस्ट खेलने वाले इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

इस खिलाड़ी को मिला मौका

एशियन गेम्स 2026 के लिए नीरज चोपड़ा की जगह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले यशवीर सिंह को मौका मिला. यशवीर के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है. वह इस ईवेंट में कमाल कर सकते हैं. बता दें, एशियन गेम्स में जैवलिन के लिए 2 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें यशवीर के अलावा रोहित यादव का नाम भी शामिल हैं.

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की पुष्टि

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि करते हुए कहा कि एशियन गेम्स में हमने नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को शामिल किया है. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था. नीरज मौजूदा समय में चोटिल हैं और इसी के चलते बदलाव किया गया है.

ज़रूर पढ़ें