अब एक ही टेस्ट में इस्तेमाल होंगी लाल और गुलाबी गेंद! IPL फाइनल से पहले ICC लेगा फैसला
टेस्ट क्रिकेट
ICC: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी (ICC) टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी अब एक ही टेस्ट मैच में लाल और गुलाबी दोनों गेंदों के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है. इस प्रस्ताव पर आईपीएल 2026 फाइनल से पहले अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी की अहम बैठक में फैसला लिया जा सकता है.
एक ही टेस्ट में लाल और गुलाबी गेंद का होगा इस्तेमाल?
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में एक ही टेस्ट मैच के दौरान रेड और पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच की शुरुआत पारंपारिक लाल गेंद से होगी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण किसी तरह का व्यवधान होता है या कम रोशनी के समय गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में अगर दोनों टीम इस पर सहमत होती हैं तो खेल को रेड बॉल के जगह पिंक बॉल से आगे बढ़ाया जाएगा. खासकर फ्लडलाइट्स में लाल गेंद को देखने में होने वाली परेशानी को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है.
Here's more on the changes being contemplated by the ICC ahead of the board meeting in Ahmedabad next weekend:https://t.co/e8dL02H1Fo
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 23, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs: क्वालिफायर 1 में भिड़ेंगी ये दो टीमें, जानें कब और कहां होगा मैच
कई बड़े बदलाव कर सकता है ICC
आईपीएल 2026 फाइनल से ठीक पहले 30 मई को अहमदाबाद में आईसीसी की बड़ी बैठक होने वाली है, जिसमें तीनों फॉर्मैट की प्लेइंग कंडीशंस में कुछ बड़े बदलावों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में आईसीसी कुछ और नए नियमों पर भी विचार कर रहा है. इनमें टी20 इंटरनेशनल मैचों के दौरान इनिंग ब्रेक का समय 20 मिनट से कम कर के 15 मिनट करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा आईसीसी वनडे क्रिकेट में कोच की एंट्री को लेकर भी अहम फैसला ले सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे मैच में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान टीम के हेड कोच मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बात कर सकेंगे. अब तक यह सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में लागू होता था लेकिन अब आने वाले समय में यह नियम वनडे क्रिकेट में भी लागू हो सकता है.