IPL 2026 Playoffs: क्वालिफायर 1 में भिड़ेंगी ये दो टीमें, जानें कब और कहां होगा मैच
क्वालीफायर 1
Qualifier 1: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी और रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. लीग स्टेज में अब सिर्फ 3 मैच बचे हुए हैं. इसी के साथ प्लेऑफ की तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है. रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ क्वालिफायर 1 की तस्वीर भी साफ हो गई है, जहां अंक तालिका की टॉप-2 टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी. ऐसे में आइए जानते हैं किन 2 टीमों के बीच पहला क्वालिफायर खेला जाएगा…
क्वालिफायर 1 में किन टीमों की होगी भिड़ंत?
आईपीएल 2026 का क्वालिफायर 1 डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. पूरे सीजन इन दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है और लगातार जीत दर्ज कर अंक तालिका में टॉप-2 जगह बनाई है. अब क्वालिफायर 1 में शानदार प्रदर्शन कर दोनों टीमें सीधे फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेंगी. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर 2 खेलना होगा.
Destination: Dharamshala 🏔️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
Stakes: A direct ticket to the Final 🎟️
Qualifier 1 is officially locked 🔥#TATAIPL | #TheFinalLeap pic.twitter.com/zXhONG1hUP
यह भी पढ़ें: SRH vs RCB: क्रुणाल पांड्या की खतरनाक बाउंसर देख भड़कीं काव्या मारन, रिएक्शन वायरल
कब और कहां खेला जाएगा क्वालिफायर 1?
आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाएगा. फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं जियोहॉटस्टार पर इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी.
IPL 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन बेहद शानदार रहा है. इन दोनों टीमों ने अब तक खेले 14 मैचों में 9 में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.