लंदन छोड़ ‘फुलेरा’ पहुंचे केविन पीटरसन, देसी अंदाज में आए नजर,पंचायत 5 में मचाएंगे धमाल

Kevin Pietersen Desi Look: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन इन दिनों फेमस वेब सीरीज पंचायत के मशहूर काल्पनिक गांव 'फुलेरा' के रंग में रेंज नजर आ रहे हैं.
kevin pietersen

केविन पीटरसन

Kevin Pietersen Desi Look: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन इन दिनों अपने नए और देसी अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ के काल्पनिक गांव ‘फुलेरा’ में नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में पीटरसन माथे पर गमछा और देसी कुर्ता-जैकट पहने दिखे. उनके इस देसी अवतार ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

देसी अंदाज में नजर आए केविन पीटरसन

दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अपकमिंग सीजन के एक खास प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा बने. अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से जारी एक खास प्रमोशनल कैंपेन में पीटरसन ‘पंचायत’ के जाने-पहचाने किरदारों के साथ नजर आए. माथे पर देसी गमछा बांधे और कुर्ता-जैकेट पहने पीटरसन का यह अंदाज फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से काम नहीं है.

सोशल मीडिया पर पीटरसन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमे वह बाइक पर बनराकस यानी भूषण और विनोद के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं. फुलेरा के देसी माहौल मेंइस विदेशी क्रिकेटर का यह अंदाज काफी मजेदार लग रहा है.

फुलेरा के रंग में रंगे पीटरसन

अमेजन प्राइम द्वारा शेयर किए गए प्रमोशनल कैंपेन वीडियो में केविन पीटरसन अपना परिचय देते हुए कहते हैं, ”मैं केविन पीटरसन हूं, इंग्लैंड का पूर्व क्रिकेटर. मैंने लंदन से सिडनी तक दुनिया घूमी है, लेकिन फुलेरा जैसी जगह पूरी दुनिया में कही नहीं. वीडियो में पीटरसन पंचायत के कुछ फेमस और चर्चित डायलॉग भी अपने अंदाज में बोलते नजर आए. उनका यह देसी अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

‘ओह हेलो बॉलीवुड’

इस प्रमोशनल वीडियो के सामने आने के बाद केविन पीटरसन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस कैंपेन से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा,’Oh hello, Bollywood’. उनके इस पोस्ट पर भारतीय फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने तो उन्हें फुलेरा का नया सदस्य बताया दिया है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि केविन पीटरसन की यह मौजूदगी फिलहाल ‘पंचायत 5’ के प्रमोशनल कैंपेन का हिसा है. इससे उनकी वेब सीरीज में एंट्री को लेकर कोई स्थिति साफ नहीं हुई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें