PBKS vs DC: लाइव मैच में भिड़े प्रिंस यादव और टी स्टब्स, वीडियो वायरल

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले को दिल्ली ने 6 विकेट से जीत लिया है.
Prince Yadav and Tristan Stubbs

प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को दिल्ली ने 6 विकेट से जीत लिया है. इस मुकाबले में एक पल ऐसा देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.दरअसल मैच के दौरान लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली के स्टार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इस ड्रामे का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लाइव मैच में भिड़े प्रिंस- स्टब्स

इकाना स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमंचक रहा. दिल्ली की पारी के दौरान प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. लखनऊ की ओर से 5वां ओवर प्रिंस यादव डालने आए. प्रिंस जब गेंदबाजी करने आए तो स्टब्स बैटिंग कर रहे थे.इस ओवर की पांचवी गेंद फेंकने के बाद प्रिंस,ने स्टब्स को आंख दिखाई, जिसके बाद ट्रिस्टन भी पूछे नहीं हटे और उन्होंने भी प्रिंस को तीखी नजरों से देखा. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बातचीत भी हुई. अच्छी बात यह रही कि दोनों खिलाड़ियों के बीच यह गरमा-गर्मी ज्यादा आगे नहीं बढ़ी. इस पूरी वाक्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के हाथों हार के बाद ऋषभ पंत संग संजीव गोयनका की तीखी बातचीत, LSG कैंप का VIDEO वायरल

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते लखनऊ की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रनों पर ही ढेर हो गई. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने समीर रिजवी के तूफानी अर्धशतक के बदौलत 17.1 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया. दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 145 रन बनाए और 6 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें