PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कॉनली की शानदार फिफ्टी

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मैच मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले को पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीत लिया है.
PBKS vs GT

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मैच मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले को पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीत लिया है. टॉस जीतकर पंजाब किंग्स की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में विकेट खोकर 162 रन बनाए. जवाब में पंजाब की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए और यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, कूपर कॉनली, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और जेवियर बार्टलेट

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवातिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज

ज़रूर पढ़ें