PBKS vs RR: पंजाब को मिली सीजन की पहली हार, राजस्थान ने चेज कर डाला 223 रनों का टारगेट
राजस्थान रॉयल्स
RR vs PBKS Score: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला आज मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसे राजस्थान ने 6 विकेट से जीत लिया है. चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए. जवाब में राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा के तूफानी अर्धशतक के दम पर 4 विकेट खोकर 228 रन बना डाले और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. बता दें, यह पंजाब की इस सीजन की पहली हार है.
Punjab Kings have been handed their first defeat of #IPL2026 by a superb Rajasthan Royals performance
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 28, 2026
Donovan Ferreira and Shubham Dubey ice the chase with a 77-run stand off just 32 balls 🔥🔥 pic.twitter.com/Gu9oAARJSi
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, दसुन शानका, ब्रिजेश शर्मा, और यश राज पुंजा