IPL 2026: पंजाब की जीत से खुशी से झूमीं प्रीति जिंटा, प्रियांश आर्या को गले लगाने के बाद जड़ा पंच; VIDEO वायरल

Preity Zinta: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले के बाद एक ऐसा मजेदार पल सामने आया...
Preity Zinta

प्रीति जिंटा

Preity Zinta: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले के बाद एक ऐसा मजेदार पल सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा का फनी अंदाज देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पंजाब की ऐतिहासिक जीत

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 265 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया. यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े और सफल रन-चेज में से एक है. मैच में प्रियांश आर्या समेत टीम के कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: RR vs SRH: अभिषेक शर्मा को देखकर अचानक बेकाबू हुई फैन गर्ल, टीम होटल में पकड़ा हाथ, VIDEO वायरल

प्रीति जिंटा ने प्रियांश आर्या को लगाया गले

दिल्ली के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा मैदान पर पहुंची और खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाने लगीं. इस दौरान उन्होंने टीम के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को पहले प्यार से गले लगाया और फिर मजाकिया अंदाज में उनके पेट पर हल्का सा मुक्का मार दिया, जिसपर बल्लेबाज का रिएक्शन देखने लायक था. प्रियांश पहले थोड़ा चौंके, फिर मुस्कुराते नजर आए. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में केएल राहुल की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए. इस मैच में केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्कों की मदद से 152 रन की नाबाद पारी खेली. जवाब में पंजाब किंग्स ने एक ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें