KKR vs LSG मैच पर बारिश का खतरा, कोलकाता में येलो अलर्ट ने बढ़ाई चिंता
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
KKR vs LSG: आईपीएल 2026 के 15वां मुकाबला आज गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. लेकिन इस मैच से पहले कोलकाता के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल ताजा वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे कोलकाता बनाम लखनऊ मुकाबले में बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम?
दरअसल कोलकाता में गुरुवार सुबह तेज बारिश देखने को मिली, जिसके बाद तेज आंधी चलने की उम्मीद है. इसी कारण शहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के समय तक मौसम ठीक हो जाएगा, जिससे फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा. हाल ही में सामने आई वेदर रिपोर्ट में संकेत दिए गए हैं कि कोलकाता बनाम लखनऊ मुकाबले में टॉस के समय तक बारिश रुक जाएगी.
हालांकि मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के समय कोलकाता का तापमान 24 से 27 डिग्री सेलसियस तक रह सकता है. इसके अलावा मैच के दौरान 11 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के खिलाफ जीत के बावजूद BCCI ने शुभमन गिल पर ठोका जुर्माना, जानें क्या है वजह
बारिश के भेंट चढ़ा पिछला मैच
बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना पिछला मैच इसी मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना था. लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आज का मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है. केकेआर को अगर प्लेऑफ की रेस में बना रहना हैं, तो उन्होंने हर हाल में अपने आगामी मैच जीतने होंगे. बारिश के कारण अगर आज का मैच भी रद्द हो जाता है, तो इससे केकेआर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.