दिल्ली के खिलाफ जीत के बावजूद BCCI ने शुभमन गिल पर ठोका जुर्माना, जानें क्या है वजह

Shubman Gill: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर 1 रन से जीत दर्ज की. इस मैच के बाद बीसीसीआई ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया.
Shubman Gill

शुभमन गिल

Shubman Gill: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर 1 रन से जीत दर्ज की. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए. जवाब में दिल्ली की टीम 209 रन ही बना सकी. दिल्ली के सालामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इस मैच में 92 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रहे. इस मैच के बाद बीसीसीआई ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है.

BCCI ने गिल पर क्यों लगाया जुर्माना?

दरअसल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. दिल्ली की टीम ने आखिरी गेंद तक उम्मीद कायम रखी, लेकिन अंत में उन्हें 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद बीसीसीआई ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. बता दें, गिल पर यह जुर्माना स्लो-ओवर रेट के कारण लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के ओवरथ्रो पर भड़के आशीष नेहरा, लाइव मैच में दे दी गाली! वीडियो वायरल

गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

बता दें, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में स्लो-ओवर रेट के दोषी पाने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल आचार संहिता के अनुछेद 2.22 के तहत यह गिल की पहली गलती थी, जिसके कारण उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

प्लेइंग 11 में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर भी होगा एक्शन

अगर गुजरात की टीम दोबारा स्लो-ओवर रेट की दोषी पाई जाती है और कप्तान गिल अपनी टीम से निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं डला पाते हैं, तो उनपर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा. इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर और प्लेइंग 11 में शामिल खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा.

ज़रूर पढ़ें