रणजी ट्रॉफी में गरजा रवींद्र जडेजा का बल्ला, सौराष्ट्र के लिए जड़ा तूफानी शतक

Ravindra Jadeja Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सीजन में सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ तूफानी शतक जड़ दिया है.
Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा

Ravindra Jadeja Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सीजन का शानदार आगाज हो गया है. एलीट ग्रुप बी के एक मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए शानदार अंदाज में शतक जड़ दिया है. छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में जडेजा ने 209 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की तूफानी पारी खेली. फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में यह उनका 16वां शतक रहा.

रवींद्र जडेजा ने जड़ा शतक

राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और 48.80 के स्ट्राइक रेट से 102 रनों की शतकीय पारी खेली. जडेजा की इस पारी में 7 चौके शामिल रहे. जडेजा जब बल्लेबाजी करने उतरे, तब सौराष्ट्र ने 120 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे. इसके बाद चौथे विकेट के लिए उन्होंने चिराग जानी के साथ मिलकर 31 रनों की साझेदारी की.

यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर में 3 चौके जड़कर प्रिंस यादव ने मचाई तबाही, श्रीसंत-अश्विन के खास क्लब में बनाई जगह

प्रेरक मांकड़ के साथ की 205 रनों की साझेदारी

चिराग 83 रन बनाकर आउट हो गए. चिराग के आउट होने के बाद जडेजा ने प्रेरक मांकड़ के साथ मोर्चा संभाला. दोनो ने पांचवें विकेट के लिए 297 गेंदों पर 205 रन की पार्टनरशिप की. सौराष्ट्र के ओर से यह सबसे बड़ी साझेदारी रही. इस दोहरे शतकीय साझेदारी के दौरान प्रेरक मांकड़ ने भी शतक जड़ा. उन्होंने 150 गेंदों में 129 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसेमीन 15 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. जडेजा और मांकड़ की शतकीय पारी और उनके दोहरे शतक की साझेदारी के बदौलत सौराष्ट्र की टीम ने पहले खेलते हुए 392 रन बनाए.

न्यूजीलैंड सीरीज में नजर आ सकते हैं जडेजा

रवींद्र जडेजा हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. अब फैंस की नजरें न्यूजीलैंड दौरे पर टिकी हुई हैं जहां जडेजा वनडे और टेस्ट सीरीज में भारतीय जर्सी में नजर आ सकते हैं. न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. बता दें, विदेशी सरजमीं पर जडेजा भारत के मुख्य स्पिनर के तौर पर उतरतरे हैं. ऐसे में इस बार भी वह इसी भूमिका में नजर आएंगे.

ज़रूर पढ़ें