RCB vs KKR: रायपुर में आया विराट कोहली का तूफान, विस्फोटक बल्लेबाजी कर बना दिए कई महारिकॉर्ड्स

Virat Kohli: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बीते दिन बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. रायपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. पिछले दो मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए विराट कोहली ने इस मैच में शानदार वापसी की और 60 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. इस शतकीय पारी के साथ किंग कोहली ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

विराट कोहली ने रचा इतिहास

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने आईपीएल में अब तक 279 मैच खेले हैं. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जिन्होंने 278-278 मैच खेले हैं. उन्हें पीछे छोड़ते हुए यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें: क्या पंजाब की ‘कटरीना कैफ’ को डेट कर रहे हैं RCB के देवदत्त पडिक्कल? वायरल तस्वीर से हलचल

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल

कोलकाता के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के साथ ही विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वह ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. टी20 क्रिकेट में उनके नाम 10 शतक दर्ज हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं.

बने IPL में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

रायपुर में केकेआर के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के साथ ही विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल में वह 9 शतक लगा चुके हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जॉस बटलर हैं जिनके नाम 7 शतक दर्ज हैं.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 400+ रन

आईपीएल 2026 में किंग कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस सीजन अब तक खेले गए 12 मैचों में उन्होंने 484 रन बना लिए हैं जिसमें 9 शतक और 66 अर्धशतक शामिल है. इसी के साथ विराट ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह में सबसे ज्यादा सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 12 अलग-अलग सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं. इसके अलावा विराट सबसे कम पारियों में 14000 टी20 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 409 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया है.

ज़रूर पढ़ें