साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, BCCI ने इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

Sarfaraz Khan: बीसीसीआई ने साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया है.
Sai Sudarshan or Sarfaraz Khan

साई सुदर्शन और सरफराज खान

Sarfaraz Khan: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस आगामी सीरीज से भारतीय स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है. बोर्ड ने सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया है. बता दें, साई सुदर्शन इंजरी के चलते श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं.

BCCI ने साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

दरअसल बीते दिन रविवार 9 अगस्त को बीसीसीआई ने एक मीडिया एडवाइजरी जारी कर बताया कि साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने अंगूठे की चोट से उभर रहे हैं. बोर्ड ने बताया कि चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को टीम में शामिल किया है.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, साई सुदर्शन हुए बाहर

2 साल बाद टीम में हुई वापसी

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान की लगभग दो साल बाद टीम इडिया में वापसी हुई है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. अब एक बार फिर उनकी भारतीय टीम में उनकी वापसी हुई है. उन्हें चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में जगह मिली है.

सरफराज खान क्रिकेट करियर

सरफराज खान ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट में ही टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है. सरफराज ने भारत के लिए अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक निकला.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्ण, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी और सरफराज खान

ज़रूर पढ़ें