टीम इंडिया में फूट! एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे गौतम गंभीर और विराट कोहली? वीडियो पर मचा बवाल!
टीम इंडिया
Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है. इस मैच से पहले टीम इंडिया में सब कुछ ठीक है ये कहा नहीं जा सकता. एजबेस्टन में होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया ने जमकर प्रैक्टिस की. प्रैक्टिस सेशन में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या ड्रेसिंग रूम में सब ठीक है? टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्मिंघम में अभ्यास सत्र के दौराम हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली ने आपस में बातचीत नहीं की है.
क्या एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे गंभीर-विराट?
रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर ने एजबेस्टन में हुए प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के लगभग हर सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल से बातचीत की. जिसके विजुअल प्रूफ भी हैं. लेकिन, विराट कोहली ने साथ गंभीर की बातचीत के वैसे कोई थोक सबूत सामने नहीं आए हैं. इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी नेट प्रैक्टिस के बारे में विराट कोहली और गौतम गंभीर से अलग-अलग बात करते दिखे. भारतीय खेमें से सामने आई इन तस्वीरों ने वनडे सीरीज से पहले टीम के अंदर की अनबन को साफ उजागार कर दिया है.
🚨Rift between Virat Kohli and head coach Gautam Gambhir?
— Mufarik Vohar (@Mufad_voraa) July 14, 2026
According to reports and what was observed during the training session, there was no interaction between Virat Kohli and Gautam Gambhir. Gambhir reportedly tried to approach Kohli for a conversation, but Kohli instead… pic.twitter.com/GHJ4sgJ8sr
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, इंग्लैंड में रच सकते हैं इतिहास
पहले से गंभीर-कोहली के रिश्ते में कड़वाहट
यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवादों की खबरें तूल पकड़ रही हैं. दोनों के रिश्तों में पहले से ही कड़वाहट बनी हुई है. आईपीएल के दौरान दोनों के बीच लड़ाई की तस्वीरों से भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. हालांकि, बीच में दोनों के बीच सबकुछ ठीक होने की खबरें भी सामने आई थी. गंभीर जब से टीम इंडिया के कोच बने हैं तब से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आती रही है. माना जाता है कि गंभीर की वजह से ही कोलई और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था.