IND vs ENG: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, इंग्लैंड में रच सकते हैं इतिहास
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में हर किसी की नजरें किंग कोहली पर रहेगी. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर विराट
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज 15 हजार रन बनाने की दहलीज पर हैं. बता दें, कोहली ने अभी तक 299 वनडे पारियों में 58.71 की औसत से 14797 रन बना लिए हैं. यानी वह 15 हजार रन बनाने से केवल 203 रन दूर हैं. फिलहाल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारत के लिए सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. साल 2007 में तेंदुलकर ने 359 पारियों में यह कारनामा किया था. ऐसे में किंग कोहली मास्टर ब्लास्टर का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड? 9 मैचों में जड़े 5 शानदार शतक
इंग्लैंड के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 38 वनडे पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 41 की औसत से 1397 रन बनाए हैं. जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा विराट के पास भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. बतौर बल्लेबाज एमएस धोनी इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने 48 मैचों में 46.84 की औसत से 1546 रन बनाए हैं. कोहली के पास माही का यह रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका है. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में विराट 149 रन बनाने ही धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.
विराट कोहली वनडे करियर
37 वर्षीय भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का वनडे करियर बेहद शानदार रहा है. विराट ने 311 वनडे मैचों की 299 पारियों में 58.71 की औसत से 14797 रन बनाए. जिसमें 54 शतक और 77 अर्धशतक शामिल हैं.