लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, KKR के बाद LSG के खिलाफ भी सस्ते में आउट

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खराब फॉर्म अब टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है.
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खराब फॉर्म अब टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. लगातार दूसरे मैच में वैभव उम्मीदों में खरे नहीं उतर सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह महज 8 रन बनाकर आउट हो गए.

लखनऊ के खिलाफ नहीं चला वैभव का बल्ला

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के जल्दी आउट होने के बाद टीम को वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाए और एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या टीम होटल में कगिसो रबाडा ने पी सिगरेट? वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर बवाल!

मोहसिन के ओवर पर नहीं बनाया एक भी रन

राजस्थान की पारी के दौरान चौथा ओवर मोहसिन खान डालने आए. उनके इस ओवर की सभी गेंदों का सामना वैभव सूर्यवंशी ने किया और इस दौरान वह एक भी रन नहीं बना सके. इस ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव दिग्वेश राठी को अपना कैच थमा बैठे. वैभव ने इस मैच में 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए.

सस्ते में आउट होने के बावजूद रचा इतिहास

लखनऊ के खिलाफ महज 8 रन बनाकर आउट होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 227 गेंदों में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें, मैक्सवेल ने 260 गेंदों और सहवाग ने 280 गेंदे खेलने के बाद आईपीएल में 500 रन बनाए थे.

ज़रूर पढ़ें