MI की दोबारा कप्तानी संभालना नहीं चाहते थे रोहित शर्मा, ऐलान के बाद ‘हिटमैन’ का बड़ा खुलासा

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को एक बार फिर अपना कप्तान बना दिया है, लेकिन शुरुआत में रोहित दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने को तैयार नहीं थे.
rohit SHARMA

रोहित शर्मा

Rohit Sharma: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी हैं. बीते दिन शुक्रवार 27 नवंबर को एमआई ने सोशल मीडिया पर रोहित को दोबारा अपना कप्तान बनाने की घोषणा की. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थे? जी हां रोहित शर्मा ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि वह दोबारा इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार नहीं, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर कर दिया.

कप्तानी के लिए तैयार नहीं थे रोहित

दरअसल, कप्तानी का ऐलान होने के बाद रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी के एक फोन कॉल के बाद उन्होंने फिर से टीम की कमान संभालने के फैसले पर विचार किया. शुरुआत में रोहित कप्तानी के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने अपनी पत्नी ऋतिका से भी इस बारे में बात की. एमआई ने रोहित के इस इंटरव्यू को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं शुरुआत में मैं इसके लिए तैयार नहीं था. पिछले कुछ समय में बहुत कुछ हुआ था, इसलिए मुझे इस बारे में सोचने के लिए टाइम चाहिए था.

रोहित बताते हैं कि जबएमआई के मालिक आकाश अंबानी ने उन्हें फोन कर दोबारा कप्तान बनने को कहा था, तो वह इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे. बाद में उन्होंने काफी सोचा विचार कर अपना फैसला बदल. उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पत्नी से इस बारे में बात ही कर थे तभी आकाश का फोन आया और दोनों की मिलने की बात हुई. दोनों ने इस बात पर चर्चा की कि कैसी टीम को आगे ले जाया जाए.

टीम को आगे ले जाने को तैयार रोहित

टीम को आगे ले जाने को लेकर उन्होंने कहा मैं यह नहीं कह रहा कि टीम को लीडर के रूप में मेरी जरूरत है, लेकिन उसे अभी एक सही दिशा की जरूरत है. अगर यह जिम्मेदारी उन्हें मिलती है, तो वह टीम को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रोहित ने खुलासा किया कि इस बारे में काफी सोचने के बाद उन्होंने मुंबई की जिम्मेदारी फिर से संभालने का फैसला सही लगा. रोहित कहते हैं काफी विचार करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह वही टीम है जिसे उन्होंने बनाया है और 10 सालों तक इसी टीम की कप्तानी की. इसी के बाद उन्हें लगा कि अब इस चुनौती को एक बार फिर स्वीकार करने का सही समय आ गया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें