अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए BCCI ने बदला स्क्वॉड, जायसवाल-पंत समेत इन 7 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
टीम इंडिया
Team India: अफगानिस्तान की टीम इन दिनों भारत दौरे पर हैं, जहां दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी हैं. 13 जून से शुरू होने वाली इस वनडे सीरीज से पहले भारतीय स्क्वॉड को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए 7 स्टार खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है.
इन 7 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
दरअसल भारतीय टीम को टेस्ट के बाद अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं. एकमात्र टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने जब भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान किया था, तब उसमें कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्हें सिर्फ टेस्ट टीम में ही शामिल किया गया था. बता दें, वनडे सीरीज की टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को जगह नहीं मिली हैं.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
Presenting #TeamIndia's squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld
यह भी पढ़ें: आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, BCCI ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
कब खेली जाएगी वनडे सीरीज?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच लखनऊ और सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे.
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.