मुश्किल में RCB के ‘संकटमोचक’ बने कप्तान रजत पाटीदार, राजस्थान के खिलाफ जड़ी शानदार फिफ्टी
रजत पाटीदार
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि क्यों उनकी गिनती आरसीबी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में की जाती हैं. इस मैच में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने शुरुआत में ही अपने बड़े विकेट खो दिए. हालांकि मुश्किल हालात में जब उनकी टीम फंसी हुई थी, तब पाटीदार ने संकतमोचक की भूमिका निभाते हुए अपनी टीम को संभाला और शानदार अर्धशतक जड़ अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
रजत पाटीदार ने जड़ा शानदार अर्धशतक
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरा उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. बता दें, ये पाटीदार के आईपीएल करियर का 10 वां अर्धशतक है.
An outstanding knock for Rajat Patidar as wickets kept falling around him 👏
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 10, 2026
He is now only behind Virat Kohli for the most fifties by an Indian for RCB pic.twitter.com/OrZXPUaY2r
यह भी पढ़ें: गिल या अर्जुन… IPL 2026 में किसकी टीम को सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? वायरल हुआ रिएक्शन
पाटीदार ने संभाला मोर्चा
आरसीबी को शुरुआती झटके लगने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला और 63 रन की शानदार पारी खेल अपनी टीम को 200 के पार स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई. एक समय पर 94 रन के स्कोर पर आरसीबी के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन पाटीदार ने एक छोर से मोर्चा संभाला और छोटी-छोटी साझेदारियों से अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. पाटीदार ने रोमारियो शेफर्ड के साथ मिलकर 18 गेंदों में 31 रन जोड़े, इसके अलावा उन्होंने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर महज 19 गेंदों में 41 रन जोड़ दिए.
रजत पाटीदार आईपीएल करियर
आरसीबी के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2021 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 45 मैच खेले हैं, जिसकी 41 पारियों में उन्होंने 1253 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं.