IPL 2026 RR vs SRH Match: अभिषेक- ईशान का शानदार अर्धशतक, हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद
RR vs SRH Score: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक के बदौलत निर्धारित 20 ओवर 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 18.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 229 रन बना दिए और 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
दोनों टीमों कई प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा