Vistaar NEWS

सचिन तेंदुलकर ने फ्लाइट में फैमिली के साथ खेला क्रिकेट, बहू सानिया चंडोक ने किया आउट, VIDEO वायरल

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई क्रिकेट रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो हैं जिसमें वह प्राइवेट जेट के अंदर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं.

फ्लाइट में सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ खेला क्रिकेट

दरअसल बीते दिन शुक्रवार 12 जून को सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक प्राइवेट जेट के केबिन के अंदर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने इसके कैप्शन में लिखा, Altitude जो भी हो, Attitude चेंज नहीं होना चाहिए. सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: क्या रद्द हो जाएगा भारत का आयरलैंड दौरा? टल सकता है वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू

बहू सानिया ने किया आउट

इस वायरल वीडियो की शुरुआत में सचिन बोलते हैं कि Altitude जो भी हो, Attitude चेंज नहीं होना चाहिए. उसके बाद उनकी बहू सानिया चंडोक गेंदबाजी करते नजर आती हैं और सचिन बल्लेबाजी करते हैं. वीडियो में सचिन सानिया से कहते हैं कि तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी, बहुत थोड़ी सी पॉसिबिलिटी होगी जब तक मैं बल्ला उल्टा न कर लूं. इसके बाद सचिन बल्ले को उल्टा कर लेते हैं और सानिया की अगली ही गेंद पर वह सारा को कैच थमा बैठते हैं. सचिन का कैच पकड़ते ही सारा खुशी से झूम उठीं. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं.

फैंस कर रहे रिएक्ट

सचिन तेंदुलकर के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर पसंद कर रहे हैं और लगातार इस विद्यों पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहू की गेंद पर ससुर क्लीन बोल्ड.

Exit mobile version