‘मैदान से दूर रहना सबसे कठिन होगा…’, बेन स्टोक्स के संन्यास पर सचिन का इमोशनल मैसेज

Sachin Tendulkar: इंग्लैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उनके इस फैसले के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.
Sachin Tendulkar or Ben Stokes

सचिन तेंदुलकर और बेन स्टोक्स

Sachin Tendulkar: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 28 जून को 35 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. अपने पोस्ट में सचिन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की जमकर तारीफ की.

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

35 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अपने 15 साल लंबे क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया है. उनके इस फैसले पर भारतीय पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने प्रतिक्रिया दी है. सचिन ने सोशल मीडिया पर स्टोक्स को लेकर एक मैसेज शेयर किया. अपने मैसेज में तेंदुलकर ने लिखा, ”बेन स्टोक्स मुझे बहुत पसंद आए, आप खेल में कितनी ऊर्जा लेकर आते थे.आपका पॉजिटिव रवैया, बेखौफ इरादे और दबाव में मैच को मोड़ने की क्षमता, हर बात उनके मैदान पर आते ही साफ दिखती थी.”

यह भी पढ़ें: भारतीय दिग्गज वसीम जाफर की इस टीम में हुई एंट्री, 2 साल के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

मैदान से दूर रहना होगा मुश्किल

अपने मैसेज में सचिन ने स्टोक्स को इंग्लैंड का बेहतरीन ऑलराउंडर बताया. उन्होंने लिखा, ”एक ऑलराउंडर के तौर पर आप इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. कप्तान के रूप में आपकी रणनीतियां और खेल को सहज समझने की क्षमता ने आपकी टीम को नई धार दी है.”आगे उन्होंने लिखा,”आने वाले समय के लिए आपको ढेरों शुभकमनाएं.मैं आपको जानता हूं, तो लगता है कि मैदान से दूर रहना ही आपके लिए सबसे मुश्किल होगा. आपको अगली पारी के लिए गुड लक!”

बेन स्टोक्स क्रिकेट करियर

35 वर्षीय इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 मैच खेले हैं, जिसकी 220 पारियों में उन्होंने 7273 रन बनाए. इस फॉर्मैट में उनके नाम 252 विकेट दर्ज हैं. वनडे में स्टोक्स ने 114 मैचों की 99 पारियों में 3463 रन बनाए हैं और 74 विकेट लिए हैं. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर ने 43 टी20 मैचों की 36 पारियों में 585 रन बनाए और 26 विकेट लिए.

ज़रूर पढ़ें