गैरी सोबर्स के निधन से टूटे सचिन तेंदुलकर, भावुक पोस्ट कर किया आखिरी सलाम

Garfield Sobers: क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक सर गैरी सोबर्स का बीते दिन शुक्रवार 18 जुलाई को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है.
Sachin Tendulkar or Garfield Sobers

सचिन तेंदुलकर और गैरी सोबर्स

Garry Sobers: क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक सर गैरी सोबर्स का बीते दिन शुक्रवार 18 जुलाई को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. बारबाडोस में जन्में इस महान ऑलराउंडर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सर गैरी सोबर्स के निधन की खबर से बेहद भावुक नजर आए. तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर गैरी सोबर्स के निधन पर दुख जताया है और उनके साथ के यादगार पलों को याद किया.

सचिन तेंदुलकर ने किया भावुक पोस्ट

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,’यह यकीन करना बहुत मुश्किल है कि सर गैरी अब हमारे बीच नहीं रहे. मैं उन यादों को याद कर रहा हूं, जो हमने इतने सालों में साथ बनाई थीं. जैसे 2003 वर्ल्ड कप में उनके हाथों से ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी लेना या शतक पूरा करने पर उनका मुझे प्यार भरे शब्दों से बधाई देना. वे हमेशा बहुत हो नेक और मिलनसार इंसान रहे.

अपने इस पोस्ट में सचिन ने उस समय को याद किया जब वह कुछ साल पहले ही सर गैरी सोबर्स से लंदन में मिले थे. उन्होंने लिखा हम बस बैठकर खेल के की बातें कर रहे थे और अब मुझे यह एहसास हो रहा है कि वह हमारी आखिरी मुलाकात थी. वह सच में एक ही थे. उनकी हमेशा याद आएगी. सर गैरी की आत्मा को शांति मिले.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाला खिलाड़ी श्रीलंका में गिरफ्तार, मैच फिक्सिंग से जुड़ा है मामला

कौन थे सर गैरी सोबर्स?

वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का नाम क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं. वह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 1 ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के सबसे पहले बल्लेबाज थे. यह कारनामा सोबर्स ने 1998 में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ किया था. सर गैरी सोबर्स के नाम टेस्ट क्रिकेट के 93 मैचों में 8,032 रन दर्ज हैं, जिसमें नाबाद 365 रन उनका हाई स्कोर है. इस दौरान उनके बल्ले से 26 शतक निकले हैं. इसके अलावा सोबर्स ने 235 विकेट भी लिए हैं.

ज़रूर पढ़ें