CSK vs GT: लाइव मैच में चेन्नई को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर मैदान से बाहर गए संजू सैमसन
संजू सैमसन
Sanju Samson: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मैच के दूसरे ओवर में ही चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. उनकी उंगली में चोट लगने के बाद सीएसके खेमे में चिंता बढ़ गई.
चोटिल होकर मैदान से बाहर गए संजू सैमसन
दरअसल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान संजू सैमसन विकेटकीपिंग कर रहे थे. इसी दौरान विकेट के पीछे गेंद रोकने के चक्कर में उनकी उंगली में चोट लग गई. इस हादसे के दौरान गेंद संजू के ग्लव्स को छूकर बाउंड्री की ओर चली गई. लेकिन हाथ में गेंद लगने के कारण उनकी उंगली में सूजन आ गई. इस दौरान सैमसन दर्द में नजर आए. जिसके कारण उन्हें बीच मैच में मैदान से बाहर जाना पड़ा.
Sanju Samson had left the field in the first innings with an injury but has come out now to open the batting in chase! #IPL2026 #GTvCSK pic.twitter.com/uZnnahV21W
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 21, 2026
यह भी पढ़ें: क्या खत्म हो गया ‘MS Dhoni’ का IPL सफर? गुजरात के खिलाफ अहम मैच से पहले रांची लौटे थाला
उर्विल पटेल ने ली जगह
संजू सैमसन के बाहर जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उर्विल पटेल को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा. बता दें, संजू को यह चोट गुजरात की पारी के दौरान दूसरे ओवर में लगी जब स्पेंसर जॉनसन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद लेग साइड की ओर जाने के बाद लेट स्विंग हुई और संजू के बाएं साइड से उनके ग्लव्स को छूकर बाउंड्री की ओर चली गई. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तूफानी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की.
बिना खाता खोले हुए आउट
230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरे. उम्मीद थी की वह इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका पारी की शुरुआत में ही सैमसन बिना खाता खोले ही मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए.