संजीव गोयनका की टीम ने पहली बार जीता द हंड्रेड का खिताब, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

The Hundred: संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार मेन्स द हंड्रेड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है.
Manchester Super Giants

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स

The Hundred: संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार मेन्स द हंड्रेड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. रविवार 16 अगस्त को लॉर्ड्स में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में सुपर जायंट्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया. मैनचेस्टर की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट रहे, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में 38 गेंदों पर 72 रन की विस्फोटक पारी खेली.

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता द हंड्रेड का खिताब

दरअसल 16 अगस्त रविवार को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच द हंड्रेड का फाइनल मैच खेला गया. इस मैच में रॉकेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 158 रन बनाए. जवाब में मैनचेस्टर की टीम ने टिम सीफर्ट की तूफानी पारी के दमपर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और द हंड्रेड का खिताब अपने नाम कर लिया. सीफर्ट ने इस मैच में 38 गेंदों पर 72 रन की विस्फोटक पारी खेली, उनकी इस पारी में 4 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल ने गॉल में मचाया तहलका, 167 रन की पारी खेल तोड़े कई पुराने रिकॉर्ड

पहली बार चैंपियन बनी संजीव गोयनका की टीम

बता दें, यह पहला मौका था जब संजीव गोयनका के मालिक बनने के बाद मैनचेस्टर सुपर जायंट्स मैदान पर उतरी थी. इस टीम को पहले मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स के नाम से जाना जाता था, जिसने 2022 और 2023 में द हंड्रेड का फाइनल खेला था. हालांकि इन दोनों सीजन के फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. अब इस बार मैनचेस्टर की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची और पहली बार चैंपियन भी बनी.

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी संजीव गोयनका के पास

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी RPSG ग्रुप के पास है, जिसके मालिक संजीव गोयनका हैं. गोयनका दुनिया की कई लीग में टीम के मालिक बने हुए हैं. SA20 लीग में उनकी टीम डरबन सुपर जायंट्स एक बार फाइनल में पहुंची है, वहीं आईपीएल में अब तक उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को सफलता नहीं मिली है.

ज़रूर पढ़ें