संजू सैमसन का बड़ा ऐलान, 1000 होनहार छात्रों को UPSC की तैयारी के लिए देंगे स्कॉलरशिप
संजू सैमसन
Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो रहे संजू सैमसन ने क्रिकेट के मैदान से बाहर निकलकर देश के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है. सैमसन ने भारत के 1000 होनहार छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देने का बड़ा ऐलान किया है.
संजू सैमसन का बड़ा ऐलान
दरअसल भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने लीड इंडिया समिट 2026 के दौरान देश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि वह भारत के 1000 होनहार छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देंगे. इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम को ‘संजू सैमसन फाउंडेशन और देश की फेमस सिविल सर्विस कोचिंग इंस्टीट्यूट ‘लीड आईएएस एकेडमी’ के संयुक्त प्रयास से शुरू किया जा रहा है.
Sanju Samson’s Big Initiative :
— Sanju Samson Fans Page (@SanjuSamsonFP) September 8, 2026
1,000 UPSC SCHOLARSHIPS WITH LEAD IAS ACADEMY
At the Lead India Summit, Sanju Samson announced scholarships for 1,000 talented students across India to pursue UPSC Civil Services coaching.
The initiative aims to ensure that financial limitations… pic.twitter.com/NHxC9PlpPp
यह भी पढ़ें: ‘माही को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट…’, 2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में बढ़ सकती है धोनी की मुश्किलें
क्या है इस प्रोग्राम का मोटिव?
इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश के किसी भी होनहार छात्र को सिविल सर्वेंट बनने का सपना आर्थिक तंगी या पैसों की कमी की वजह से अधूरा न रहे. संजू सैमसन ने खुद अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के सफर से प्रेरणा लेते हुए अगले जेनेरेशन के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की मदद करने का फैसला लिया है.
छात्रों को मिलेंगे अन्य लाभ
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कॉलरशिप के लिए चुके गए 1,000 छात्रों को न सिर्फ परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी, बल्कि इस प्रोग्राम के तहत उन्हें पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप, स्किल-बेस्ड लर्निंग, पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, क्रिटिकल थिंकिंग और लिडरशिप क्वालिटीज भी सिखाई जाएंगी. पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप के अंदर हर स्टूडेंट को शि रास्ता दिखाने के लिए एक पर्सनल मेंटर मिलेगा, जो पढ़ाई से लेकर उन्हें मेंटल प्रेसर को दूर करने में उनकी हेल्प करेगा.