टी20 कप्तानी मिलते ही श्रेयस अय्यर ने दिखाए तेवर, बोले-‘मैं किसी की परछाई…’

Shreyas Iyer: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. कप्तानी मिलने के बाद अब अय्यर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं.
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. कप्तानी मिलने के बाद अब अय्यर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि वह कप्तानी की चुनौती का स्वागत करते हैं, लेकिन इसके लिए वह अपनी पहचान नहीं बदलेंगे. उन्होंने साफ कहा कि वह किसी की परछाई बनकर टीम की अगुआई नहीं करेंगे, बल्कि अपने अंदाज में भारतीय टीम को आगे बढ़ाएंगे.

कप्तानी को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

दरअसल हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा,”मुझे कप्तानी की जिम्मेदारी मिली जो मेरे लिए एक शानदार चुनौती है. लेकिन इसके लिए मुझे खुद के व्यक्तित्व को बदलने की जरूरत नहीं है. मैं किसी और की तरह बनने की कोशिश नहीं करूंगा और न ही किसी की परछाई में रहना चाहूंगा.’

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली T20I में जगह? समझिए BCCI का लॉन्ग टर्म प्लान

लंबे समय बाद T20I में हुई वापसी

अपने इस बयान से अय्यर ने साफ कर दिया है कि वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं. बता दें, भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर का सफर आसान नहीं रहा है. दिसंबर 2023 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसके बाद वह लंबे समय तक टीम से बाहर रहे. अब करीब तीन साल बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई है और इसी के साथ उन्हें कप्तानी की अहम जिम्मेदारी मिली है.

अय्यर ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय चयनकर्ताओं को प्रभावित कर न सिर्फ टीम इंडिया में जगह बनाई, बल्कि टी20 टीम की कप्तानी भी अपने नाम की.

श्रेयस अय्यर टी20I करियर

31 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 51 मैच खेले हैं, जिसकी 47 पारियों में उन्होंने 1104 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें