शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली T20I में जगह? समझिए BCCI का लॉन्ग टर्म प्लान

Shubman Gill: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले भारतीय युवा स्टार ओपनर शुभमन गिल को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली.
Shubman Gill

शुभमन गिल

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते दिन शनिवार को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. टीम के चयन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को लेकर हो रही है, जिन्हें एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह नहीं मिली है. अब गिल का सिलेक्शन न होने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है.

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं मिली गिल को जगह

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले भारतीय युवा स्टार ओपनर शुभमन गिल को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली. इस सीजन गिल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 732 रन बनाए. गिल के इस शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 फॉर्मैट में उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

अब चयनकर्ताओं के इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने गिल के लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान तैयार किया है और इसी वजह से उन्हें टी20 टीम से दूर रखकर टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर फोकस करने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें: 100 पर आउट होकर KL Rahul ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

T20 टीम में गिल को क्यों नहीं मिली जगह?

गिल मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं. आगमी डेढ़ साल में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 9 अहम मैच खेलने हैं. इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया को करीब 35 वनडे मैच खेलने हैं. ऐसे में चयनकर्ता नहीं चाहते कि गिल तीनों फॉर्मैट में खेलते हुए शारीरिक और मानसिक थकान का शिकार हों. मैनेजमेंट का मानना है कि टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं के लिए गिल का फिट और फ्रेश रहना जरूरी है.

टी20 क्रिकेट में गिल का शानदार रिकॉर्ड

लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर रहने के बावजूद 26 वर्षीय शुभमन गिल का टी20 रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. आईपीएल 2025 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 650 रन बनाए थे. जबकि आईपीएल 2026 में उन्होंने 732 रन कूटे हैं. हालांकि, 2025 में टीम इंडिया के लिए उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पिछले साल उन्होंने भारत के लिए 15 टी20I मैचों में सिर्फ 291 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

ज़रूर पढ़ें