कप्तान के तौर पर डेब्यू से पहले श्रेयस अय्यर ने बदला Insta Bio, जानें क्या है ‘Second DOB’ का राज

Shreyas Iyer: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम बायो अपडेट कर दिया है.
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों देशों के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में अय्यर पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. कप्तानी डेब्यू से पहले अय्यर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम बायो पर एक ऐसा बदलाव किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अय्यर ने अपने बायो में ‘Second DOB’ जोड़ा है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है इसका राज…

श्रेयस आएर ने बदला इंस्टाग्राम का बायो

दरअसल हाल ही में भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में ‘Second DOB’25.12.2025 अपडेट किया है. इस बायो में श्रेयस ने 25 दिसंबर को अपना दूसरा जन्मदिन करार दिया है. इस बायो को देखते ही सोशल मीडिया में उनके फैंस हैरान रह गए, क्योंकि अय्यर का असली जन्मदिन तो 6 दिसंबर को आता है. उनका जन्म 6 दिसंबर 1994 को हुआ है. ऐसे में अब सवाल उठता हैं कि इस दूसरे जन्मदिन के पीछे का क्या राज है?

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा से पहले किन भारतीय क्रिकेटरों को मिला पद्मश्री? जानें कब और किसे मिला पहला सम्मान

क्या है दूसरे जन्मदिन का राज?

बता दें, साल 2025 में श्रेयस अय्यर डरावने हादसे का शिकार हुए थे. 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान वह मैदान पर बुरे तरीके से चोटिल हो गए थे. ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान अय्यर एलेक्स कैरी का एक मुश्किल कैच लपकने के चक्कर में मैदान पर बुरी तरह गिर पड़े थे. गिरने के कारण उनकी बाई पसली के निचले हिस्से में गंभीर चोट लग गई थी. जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर होना पड़ा था.

इसके बाद श्रेयस को वापस दिल्ली लाया गया जहां जांच में पता चला कि चोट के कारण उनकी तिल्ली में गहरा घाव हो गया था. अय्यर की चोट इतनी खतरनाक थी कि इंटरनल ब्लीडिंग का खतरा बढ़ गया था, जिसके कारण उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह दौर भारतीय क्रिकेटर के जीवन का सबसे कठिन और डरावना दौर था.

मिला था जीवनदान

इस खतरनाक चोट से उभरने के बाद श्रेयस अय्यर ने आखिरकार 25 दिसंबर 2025 को मैदान पर पहली बार वापसी की थी. डॉक्टर और फैंस के मुताबिक यह श्रेयस अय्यर का जीवनदान था और उनकी नई जिंदगी की शुरुआत थी. शायद यही वजह है कि अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में 25.12.2025 को अपना दूसरा जन्मदिन करार दिया है.

ज़रूर पढ़ें