‘अंकल’ शुभमन गिल जाएंगे अकाय के स्कूल! विराट से बोले -भाई, चिंता मत करो…

Virat Kohli Akay School: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को विराट कोहली के नन्हे बेटे अकाय का 'अंकल' बताया गया है.
Virat Kohli or Shubman Gill

विराट कोहली और शुभमन गिल

Virat Kohli Akay School: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के बीच की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं हैं. गिल कई बार विराट को अपना आइडल और मेंटर बता चुके हैं. मैदान पर ही नहीं बल्कि इसके बाहर भी फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. गिल इस बार किंग कोहली के साथ नहीं, बल्कि उनके बेटे अकाय की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा…

अकाय के अंकल बने शुभमन गिल

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को विराट कोहली के नन्हे बेटे अकाय का ‘अंकल’ बताया गया है. इस वीडियो के सामने आते ही, इंटरनेट पर मीम्स और हंसी-मजाक का दौर शुरू हो गया.लेकिन असली मजा तो तब आया जब खुद गिल ने इस वायरल रील पर कमेंट कर पूरी महफ़िल लूट ली. गिल का कमेंट पढ़ सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर अभिषेक शर्मा ने लगाई उठक-बैठक, मेंटर युवराज सिंह ने शेयर किया मजेदार VIDEO

अकाय के टीचर ने की फरमाइश

वायरल रील में एक कंटेंट क्रिएटर स्कूल टीचर का रोल प्ले कर रही है. वीडियो में यह टीचर अकाय को एक छोटी सी शरारत की सजा देते हुए कहती है कि कल अपने परेंट्स यानी विराट-अनुष्का को स्कूल साथ लेकर आना. इसके बाद ही वीडियो में असली ट्विस्ट आता है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में टीचर अकाय शर्मा से कहती है अपने ‘अंकल’ शुभमन गिल को भी साथ लेकर आना. गिल का नाम आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

गिल ने किया कमेंट

इस वायरल वीडियो में शुभमन गिल खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं. गिल ने वीडियो में विराट कोहली को टैग करते हुए कहा, भाई टेंशन मत लो, मैं संभाल लूंगा. गिल के इस छोटे से कमेंट ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फैंस गिल के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें