SL vs IND: श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ना यशस्वी जायसवाल को पड़ा भारी, ICC ने ठोका जुर्माना
श्रीलंका बनाम भारत
Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच बवाल देखने को मिला. मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ी बीच मैदान पर ही आपस में भिड़ गए थे. इस दौरान दोनों के बीच बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ. अब इस मामले पर आईसीसी सख्त रुख अपनाते नजर आ रहा है.
ICC ने ठोका जुर्माना
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन मैदान पर छिड़े विवाद पर अब आईसीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25-25 प्रतिशत जुर्माना ठोक दिया है. इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है.पिछले 24 महीनों के दौरान दोनों खिलाड़ियों का यह पहला अपराध है और दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली है. इसके अलावा जायसवाल और फर्नांडो ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनेल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा भी स्वीकार कर ली है.
JUST IN 🔴
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 24, 2026
Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando have both been fined 25% of their match fees for a Level 1 breach of the ICC Code of Conduct
Additionally, they have also been handed 1 demerit point each pic.twitter.com/gWVWaUUrWt
यह भी पढ़ें: SL vs IND: ऋषभ पंत ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, जानें किस मामले में बने नंबर-1
क्या है पूरा मामला?
दरअसल दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो आपस में भिड़ गए थे. फर्नांडो ने जायसवाल को आउट कर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था, जिसके बाद मैदान का माहौल गरमा गया. यशस्वी आउट होने के बाद पवेलियन की ओर लौट ही रहे थे कि दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ जो क्रिकेट के नियमों के खिलाफ है.
आचार संहिता का किया उल्लंघन
मैदान पर खिलाड़ियों का इस तरह का व्यवहार खेल भावना के विपरीत माना जाता है. आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के अनुचछेद 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है. बता दें, यह नियम मुकाबले के दौरान किसी भी खिलाड़ी, अंपायर या मैच रेफरी के साथ ‘अनुचित बॉडी कॉन्टैक्ट’ करने से जुड़ा है.