रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में स्मृति मंधाना की एंट्री, विराट कोहली भी नहीं बना सके जगह

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में. मंधाना ने अपने शानदार प्रदर्शन से रोहित शर्मा के एक खास क्लब में एंट्री कर ली है.
Smriti Mandhana or Rohit Sharma

स्मृति मंधाना और रोहित शर्मा

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में. महिला एशिया कप 2026 में मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक जड़कर रोहित शर्मा के स्पेल क्लब में अपनी जगह बना ली है. दिलचस्प बात यह है कि हिटमैन के इस क्लब में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी जगह नहीं बना सके हैं.

स्मृति मंधाना ने रोहित के खास क्लब में बनाई जगह

स्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा के जिस खास क्लब में एंट्री की है उसमें अब सिर्फ तीन ही भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं. यह क्लब उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों का है जिन्होंने तीनों फॉर्मैट में एक से ज्यादा शतक जड़े हैं. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 30 शतक लगाए हैं. लेकिन टी20 क्रिकेट में कोहली के नाम महज एक ही सेंचुरी दर्ज है.

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला कब? जानें किस टीम से होगी भिड़ंत और कहां देखें लाइव

ऐसा करने वाली तीसरी भारतीय बनी स्मृति मंधाना

हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के साथ ही मंधाना ने तीनों फॉर्मैट में एक से ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर हिटमैन के इस क्लब को ज्वाइन कर लिया है. इसी के साथ मंधाना इस क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय क्रिकेटर बन गई है. हिटमैन और मंधाना के अलावा इस लिस्ट में तीसरा नाम केएल राहुल का है, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 यानी तीनों फॉर्मैट में एक से ज्यादा शतक जड़े हैं.

किसके नाम कितने शतक दर्ज?

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 12, वनडे में 34 और टी20 क्रिकेट में 5 शतक दर्ज हैं. वहीं, स्मृति मंधाना के नाम टेस्ट और वनडे में 2-2 शतक दर्ज हैं जबकि टी20 में उन्होंने अब तक 14 शतक जड़ दिए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 12 शतक जड़े हैं. वहीं, वनडे में भी उनके नाम 12 शतक दर्ज हैं. इसके अलावा टी20 में उन्होंने 2 शतक लगाए हैं.

ज़रूर पढ़ें