SRH vs DC: हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से रौंदा, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक

IPL 2026 SRH vs DC Updates: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया.
SRH vs DC

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2026 SRH vs DC Updates: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की.

इसके पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए. दिल्ली के खिलाफ इस मैच में अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 135 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं हेड और क्लासेन ने 37-37 जबकि ईशान किशन ने 25 रनों की पारी खेली.

जवाब में दिल्ली ने पहले हाफ में अच्छी बल्लेबाजी और केएल राहुल ने 37 जबकि नीतीश राणा ने 57 रन बनाए. इसके बाद समीर रिजवी ने 41 रन बना सके. लेकिन, इनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन

ज़रूर पढ़ें