SRH VS LSG: हैदराबाद के खिलाफ पंत ने लपके दो बेहतरीन कैच, लिविंगस्टोन-क्लासेन को बनाया शिकार

SRH VS LSG: हैदराबाद और लखनऊ के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार विकेटकीपिंग का नमुना पेश किया है.
Rishabh Pant

ऋषभ पंत

SRH VS LSG: हैदराबाद और लखनऊ के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार विकेटकीपिंग का नमुना पेश किया है. इस मैच में पंत ने दो बड़े कैच लपक कर हैदराबाद की पारी को बैक फुट में धकेल दिया. हैदराबाद की पारी के दौरान पंत ने पहले लिविंगस्टोन का शानदार कैच पकड़ा फिर उन्होंने क्लासेन का कैच पकड़कर उन्हें भी चलता किया.

पंत ने लिया लिविंगस्टोन का शानदार कैच

इस मैच में हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही, उन्होंने पावरप्ले में ही अपने तीन बड़े विकेट खो दिए. ऐसे मुश्किल हालात में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने लियाम लिविंगस्टोन उतरे. टीम को उनसे एक बड़ी और संभली पारी की उम्मीद थी,लेकिन ऐसा नहीं हो सका. लखनऊ की ओर से 7वां ओवर दिग्वेश राठी डालने आए.ओवर की दूसरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन का विकेट गिरा, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें और बढ़ गई.

ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गेंद पर लिविंगस्टोन ने पेडल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन धीमी पिच के कारण वह टाइमिंग मैच नहीं कर पाए. गेंद बल्ले का किनारा लेकर उनके कंधे से टकराई और हवा में उछल गई. विकेट के पीछे मौजूद ऋषभ पंत ने शानदार सतर्कता दिखाते हुए पहले दिशा बदली और फिर डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: RCB vs CSK: क्या सीएसके और आरसीबी के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

क्लासेन की तूफानी पारी पर लगाया विराम

सनराइजर्स हैदराबाद को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब आवेश खान की 131.7 किमी/घंटा की फुल लेंथ गेंद पर हेनरिक क्लासेन आउट हो गए. क्लासेन जबरदस्त लय में नजर आ रहे थे, तभी आवेश की ऑफ स्टंप की ओर एंगल करती गेंद पर उन्होंने रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह इसे सही से कंट्रोल नहीं कर सके और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर की ओर चली गई.विकेट के पीछे मौजूद ऋषभ पंत ने अपने दाएं ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका. क्लासेन ने इस मैच में 41 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन की तूफानी पारी खेली. क्लासेन की इस अर्धशतकीय पारी के बदौलत हैदराबाद की टीम ने 156 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया.

ज़रूर पढ़ें