IPL 2026 में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, भारत में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज
सुनील नरेन
Sunil Narine: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारतीय सरजमीं में टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने ये कीर्तिमान अपने नाम किया है.
सुनील नरेन ने रचा इतिहास
दरअसल कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में सुनील ने 4 ओवर में गेंदबाजी की.अपने 4 ओवर के स्पेल में उन्होंने 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. इस विकेट के साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. बता दें, मोहम्मद शमी ने नरेन की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े अनुकूल रॉय ने उनका कैच लपक लिया. शमी के विकेट के साथ ही सुनील नरेन ने भारत में अपने 200 टी20 विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने भारत में पने 183वें टी20 मुकाबले में यह मुकाम हासिल किया है.
HISTORY CREATED BY SUNIL NARINE. 🪄
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 9, 2026
– Narine becomes the first overseas bowler to pick 200 T20 wickets in India. pic.twitter.com/HdzLMGKjoy
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के सीजन में अब तक किस बल्लेबाज ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के-चौके? देखें पूरी लिस्ट
लंबे समय से केकेआर का हिस्सा
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन साल 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स का अहम हिस्सा है. नरेन ने केकेआर के लिए अब तक 192 मैच खेले हैं और 194 विकेट लिए हैं. इसके अलावा बल्ले से उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1792 रन बनाए हैं.
टी20 में दर्ज 600 से ज्यादा विकेट
बता दें, टी20 क्रिकेट में सुनील नरेन के नाम 600 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं. 586 टी20 मैचों की 576 पारियों में उन्होंने 615 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 पार पांच विकेट और 12 बार 4 विकेट लिए हैं.