सुनील नरेन ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज, जानें टॉप पर कौन

Sunil Narine: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. 38 साल की उम्र में उन्होंने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
Sunil Narine

सुनील नरेन

Sunil Narine: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. 38 साल की उम्र में उन्होंने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नरेन ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट लेते ही टी20 क्रिकेट में अपने 650 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

सुनील नरेन ने रचा इतिहास

कैरेबियाई गेंदबाज सुनील नरेन ने अपने टी20 करियर के 611वें मुकाबले में 1 विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है. बीते दिन गुरुवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मैच के दौरान लूसिया किंग्स की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर नरें ने जॉन कैंपबेल को LBW आउट कर अपना 650वां टी20 विकेट लिया. इस विकेट के साथ वह टी20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह

सुनील नरेन से पहले किसने किया यह कारनामा?

सुनील नरेन से पहले सिर्फ अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान टी20 क्रिकेट में 650 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर पाए हैं. बता दें, राशिद फिलहाल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 547 मैचों में 736 विकेट लिए हैं. इसके बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो हैं जिन्होंने 631 विकेट लिए हैं.

IPL में भी रचा इतिहास

इससे पहले 38 साल के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन आईपीएल में भी इतिहास रच चुके हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेदबाज हैं. इस लीग में वह अब तक 207 विकेट ले चुके हैं. बता दें, नरेन आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज हैं.

ज़रूर पढ़ें