IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म
सूर्यकुमार यादव
SuryaKumar Yadav: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच सूर्यकुमार यादव पहली बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है.
IPL 2026 के बीच पिता बने सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी पहली बार माता-पिता बन गए हैं. बता दें, 7 मई 2026 को देविशा ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट जगत से बधाइयों का तांता लग गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं. हालांकि अभी तक सूर्या या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल! वायरल विडिया ने मचा बवाल
कब हुई थी दोनों की शादी
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने साल 2016 में एक दूसरे से शादी रचाई थी. मुंबई के रहने वाले सूर्या कॉलेज के दिनों से देविशा को जानते थे. दोनों की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों में ही परवान चढ़ी. बता दें, देविशा को कॉलेज के दिनों में डांस करना बहुत पसंद था. कॉलेज में एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान ही सूर्या देविशा पर अपना दिल हार बैठे थे.
RCB के खिलाफ नहीं खेलेंगे सूर्या?
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ रायपुर में खेलना हैं. इस मैच में सूर्या का खेलना मुश्किल लग रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आरसीबी के खिलाफ वह इस मैच मेंन खेलते नजर नहीं आएंगे.
IPL 2026 मेंन सूर्या का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यदाव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इस सीजन उनका बल्ला लगातार खामोश रहा है. अब तक खेले गए 10 मुकाबलों मेंन वह सिर्फ 195 रन ही बना सके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है.