IPL 2026 के बीच फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल! वायरल विडिया ने मचा बवाल
युजवेंद्र चहल
Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद की यात्रा के दौरान चहल चलती फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट (वेप) पी रहे थे.
फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल
दरअसल सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल चलती फ्लाइट में वेप पीते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो उस वक्त का है जब पंजाब किंग्स की टीम हैदराबाद यात्रा पर थी. हालांकि, इस वायरल वीडियो की वास्तविकता को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
I don't know in which direction today's cricketers are heading. First, Riyan Parag and now Yuzvendra Chahal was allegedly caught 'red-handed' vaping/smoking. It's becoming very unprofessional. 🤡pic.twitter.com/0u7DbWJFCi
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 7, 2026
यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS: हैदराबाद की जीत पर खुशी से झूमीं काव्या मारन, रिएक्शन हो गया वायरल
पंजाब किंग्स ने डिलीट किया वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब किंग्स ने हाल ही में टीम के सफर का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था. इसी वीडियो में चहल ई-सिगरेट (वेप) पीते नजर आए थे. हालांकि जैसे ही पंजाब को अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत इस वीडियो को डिलीट कर दिया.
पहले भी सिगरेट पीते वायरल हुआ वीडियो
बता दें, इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि युजवेंद्र चहल कार चलाते हुए सिगरेट पी रहे थे और उन्होंने बीच सड़क पर ही इस सिगरेट को फेंक दिया था. हालांकि इस वीडियो की भी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. अब वह दूसरी बार इसी तरह के विवाद में घिर गए हैं.
शराब छोड़ने का किया था दावा
आईपीएल 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने एक इंटेरव्यू में कहा था कि उन्होंने शराब का सेवन करना छोड़ दिया है. उन्होंने दावा किया था कि पिछले 6 महीनों से उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया है. बढ़ती उम्र के कारण वह अब अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. इन सभी दावों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने हलचल तेज कर दी है.
रियान पराग ई-सिगरेट कांड
आईपीएल 2026 में ई-सिगरेट से जुड़ा यह दूसरा विवाद है. चहल से पहले 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबलें में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पारग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते नजर आए थे. इसपर एक्शन लेते हुए बीसीसीआई ने उनपर उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना ठोका था.