T20 WC में ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी लेकर पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, सूर्या के साथ जय शाह भी रहे मौजूद

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह फाइनल मैच जीतने के बाद ट्राफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.
T20 World Cup 2026 Hanuman Tekri Temple Ahmedabad

टीम इंडिया की जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे जय शाह, गौतम गंभीर और कप्तान सूर्य कुमार यादव

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज कर ली. इसके साथ ही कई रिकार्ड भी अपने नाम किया. रविवार को मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और कहा कि ट्रॉफी जीतने के बाद भी वे पूजा-अर्चना करेंगे. ट्राफी जीतने के बाद वैसा ही किया. भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्राफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.

हनुमान टेकरी मंदिर अहमदाबाद के पुजारी ईश्वर दास ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल मैच से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि ट्रॉफी जीतने के बाद भी वे पूजा-अर्चना करेंगे. ट्रॉफी जीतने के बाद, उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की. हम बहुत खुश हैं कि इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप जीता.

255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया

टीम इंडिया के फाइनल मैच जीतने के बाद मंदिर पहुंचकर दर्शन करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह जीत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई मायनों में खास रही. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जिसके सामने न्यूजीलैंड टिक नहीं पाई. टीम इंडिया का इतना बड़ा स्कोर उनकी मजबूती को दिखाता है.

ये भी पढ़ेंः ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, खामेनेई के बेटे मोजतबा संभालेंगे देश की कमान

96 रनों से हारी न्यूजीलैंड की टीम

भारतीय टीम में न्यूजीलैंड को फाइनल क्रिकेट मैच में 256 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने परास्त हो गई. न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 159 रन पर सिमट कर रह गई और भारत 96 रनों के बड़े अंतर से यह मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही मेजबान देश तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया.

ज़रूर पढ़ें