T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की जीत ने बिगाड़ा भारत का गणित? जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है समीकरण

T20 WC 2026: भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है. भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में अपने बाकी दो मैच जीतने होंगे.
Team India

टीम इंडिया

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रन की हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह थोड़ी कठिन हो गई है. वहीं कल वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर टीम इंडिया की टेंशन को थोड़ा और बढ़ा दिया है. हालांकि इसके बावजूद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है. आइए जानते हैं क्या है समीकरण…

क्या वेस्टइंडीज की जीत ने बिगाड़ा भारत का खेल?

दरअसल, सोमवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ कैरेबियन टीम का नेट रन रेट साउथ अफ्रीका से भी ज्यादा हो गया है. हालांकि, इसके बावजूद भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है. भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में अपने बाकी दो मैच जीतने होंगे. भारत को अपना अगला मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है अगर भारतीय टीम इनमें से एक भी मैच हारती है तो सेमीफाइनल में पहुंचने का उनका सपना चकनाचूर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: साउथ अफ्रीका से मिली हार से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! सिकंदर रजा ने दी खुली चुनौती

क्या है समीकरण?

  • भारतीय टीम अगर अपने बाकी दोनों मैच जीत जाती है तो उसकी एंट्री सेमीफाइनल में हो सकती है. इसके अलावा अंतिम चार में जगह बनाने के लिए उन्हें साउथ अफ्रीका के लिए भी अच्छे की उम्मीद करनी होगी.
  • साउथ अफ्रीका की टीम अगर अपने बाकी दो मैच जीत जाती है तो वो 6 अंकों के साथ सुपर-8 चरण को खत्म करेगी. वहीं, अगर टीम इंडिया अपने बाकी दो मैच जीत जाती है तो वह 4 पॉइंट्स पर अ जाएगी.
  • ऐसे में नेट रन रेट मायने नहीं रखेगा और साउथ अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.
  • इसके अलावा अपने अगले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम अगर वेस्टइंडीज से हार जाती है और जिम्बाब्वे को हरा देती है. भारत अपने अगले दोनों मैच जीत जाता है तो भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज तीनों टीमों के 4-4 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपना नेट रन रेट बेहतर करना होगा.
  • साथ ही अगर साउथ अफ्रीका की टीम अपने दोनों आगामी मैच हार जाती है तो वह 2 पॉइंट्स पर ही सिमट जाएगी. वहीं, भारत को अपने दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे.

ज़रूर पढ़ें